33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

HARYANA के CM को KUK विश्वविद्यालय में मिला दाखिला, सीखेंगे ये भाषा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- हरियाणा के मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बने हैं। मनोहर लाल का मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर नाम शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री (CM) मनोहर लाल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जापानी संस्कृति एवं भाषा के बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लेने वाले पहले छात्र बन गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को रोल नंबर एक मिला है, जबकि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को रोल नंबर तीन।

इस कोर्स में मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा सरकार और स्वायत्त संस्थान के 5 अन्य उच्चाधिकारियों ने भी जापानी संस्कृति एवं भाषा के बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स 3 महीने का कोर्स है जिनमें में दाखिला लिया है। बता दें कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित पूर्व छात्र पुनर्मिलन 2021 कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जापानी भाषा के सर्टिफिकेट एंड डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने की इच्छा जाहिर की थी। 

कला एवं भाषा संकाय के अधिष्ठाता एवं विदेशी भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि इस सर्टिफिकेट कोर्स में जापानी इतिहास, जापानी जीवन मूल्य, जापानी के लेखन और उच्चारण की मूल बातें, बॉडी लैंग्वेज, जापानी शब्दावली, दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले बुनियादी अभिवादन व बिजनेस मीटिंग को समझने के साथ-साथ सामान्य वाक्यांश और वाक्यों को पढ़ने में सक्षम होना सिखाया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने जापानी भाषा कोर्स के प्रथम विद्यार्थी बनने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के 42 शहरों में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा

Voice of Panipat

शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन, बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे विद्यार्थी

Voice of Panipat

12 साल के कार्तिक की रीढ़ में 3 फ्रैक्चर ! गुरुग्राम सेक्टर 84 में बास्केटबॉल पोल गिरने से बड़ा हादसा..

Voice of Panipat