28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

खुशखबरी: सोनीपत में फर्राटेदार होगा वाहन चालकों का सफर, 14 करोड़ से चकाचक बनेगी चार सड़कें

Motorists in Sonipat set for a smooth ride

हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेशभर में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर गोहाना विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित एवं सुदृढ़ की गई चार महत्वपूर्ण सड़कों का उद्घाटन किया।

इन सड़कों की बदलेगी तस्वीर

जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि करीब 14.15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इन सड़कों से क्षेत्र के अनेक गांवों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इनमें गोहाना से सफीदों सड़क, महलाना-फरमाना सड़क, जाजी से मोहाना सड़क तथा मोहाना से सलीमसर माजरा सड़क शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि गोहाना क्षेत्र का विकास और लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में विकास की यह गति निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

सुरक्षित सफर का मिलेगा लाभ

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोहाना क्षेत्र की उपरोक्त चार सड़कों के नवनिर्माण की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में ये सड़कें खस्ताहाल स्थिति में बनी हुई है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। आए दिन हादसों का अंदेशा बना रहता है लेकिन अब इन सड़कों के चकाचक होने से लोगों को आरामदायक और सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा। इन सड़कों के नवनिर्माण से स्टूडेंट्स, किसान और रोजाना आवागमन करने वालों को राहत पहुंचेगी।

Related posts

पंजाब और उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में पहुंचे किसान, चढूनी कर रहे आंदोलन की अगुआई.

Voice of Panipat

PANIPAT में उदयोमंत्री ने शिवाजी स्टेडियम में फहराया तिरंगा

Voice of Panipat

हरियाणा में काटे गए राशनकार्ड जुड़ेंगे दोबारा, वाहन और जमीन संबंधित देने होंगे अनापत्ति पत्र

Sahab Ram

Leave a Comment