31.4 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat Crime

PANIPAT- चोरी की Bike सहित युवक गिरफ्तार, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की थी बाइक

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने ट्रक युनियन के पास गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भारत नगर काबड़ी रोड निवासी दिनेश उर्फ नितिन के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध एक युवक स्पलेंडर बाइक पर मलिक पेट्रोल पंप जीटी रोड की और से मित्तल मैगा मॉल की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए ट्रक युनियन के नजदीक गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर बाइक सवार युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान दिनेश उर्फ नितिन पुत्र आजाद निवासी भारत नगर काबड़ी रोड के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 3 अगस्त की सुबह असंध, जाटल रोड के बीच दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर एक होटल के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन गांव आसन कला निवासी विक्रम पुत्र ब्रहमपाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की। आरोपी ने पूछताछ में बताया वह रविवार को चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की आज कोर्ट में पेशी

Voice of Panipat

बाइक चोरो से 7 बाइक और एक एक्टीवा बरामद, इस इलाके से की थी चोरी

Voice of Panipat

Panipat: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के मामले में 1 और आरोपित काबू, 10 आरोपी पहले हो चुके है गिरफ्तार

Voice of Panipat