वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गांव बिंझौल में बेटे रविंद्र की चाकू से वार कर हत्या करने के मामले में आरोपी पिता रणबीर को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने छोटे बेटे प्रवीन के साथ मिलकर बड़े बेटे रविंद्र की हत्या करना स्वीकारा। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी प्रवीन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपी प्रवीन ने बताया था भाई रविंद्र के साथ उसका पहले से मनुटाव चल रहा था। 17 जुलाई को रविंद्र और उसके पिता रणबीर के बीच विवाद हो रहा था। तब उसने रंजिशन पिता रणबीर के साथ मिलकर भाई रविंद्र के पेट पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
यह है मामला
थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी में गांव बिंझौल निवासी अन्नु पत्नी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 17 जुलाई को उसका ससुर रणबीर सिंह उसके देवर दिवावर व उसकी पत्नी पूनम के साथ झगड़ा कर रहा था। झगड़े की आवाज सुनकर वह और उसका पति रविंद्र समझाने के लिए गए। ससुर रणबीर गली में आकर उनके साथ भी झगड़ने लगा। ससुर रणबीर सिंह व देवर प्रवीन ने रविंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ससुर रणबीर सिंह ने रविंद्र को पकड़ लिया और प्रवीन ने चाकू निकाल कर पेट पर वार कर दिया। बीच बचाव के लिए आए राजसिंह पुत्र प्रेमसिंह पर भी हमला कर आरोपी ने उसकी कमर में चाकू घोप दिया। चाकू लगते की पति रविंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल रविंद्र व राजसिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इजाल के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद रविंद्र व राजसिंह को इलाज के लिए रविंद्रा हस्पताल में दाखिल कराया। थाना माडल टाउन में अन्नु की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। बाद में इलाज के दौरान रविंद्र की मौत हो गई थी। मामले में हत्या की धारा इजाद की गई थी।
TEAM VOICE OF PANIPAT

