August 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana PoliticsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

9 अगस्त से हरियाणा में होंगे देशभक्ति कार्यक्रम , CM सैनी का बड़ा ऐलान !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सोमवार को हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी । इसके साथ उन्होंने ग्लासको राष्ट्रमंडल खेलो में हरियाणवी खिलाड़ियों द्वारा जीते गोल्ड मेडल की भी सराहना की । उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत खेल नीति और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं के चलते देश खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है ।

पढ़िए किन कार्यक्रमों की मिली जानकारी –
तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगा व वंदे मातरम् की थीम पर विशेष प्रदर्शनियां लगेंगी। विद्यार्थियों के लिए निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा कॉन्सर्ट का आयोजन होगा।

स्मृति दिवस : 14 अगस्त को पूरे प्रदेश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में होगा, जहां 13 अगस्त को विभाजन की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं 14 अगस्त की शाम को शहीदों और विभाजन पीड़ितों की स्मृति में कैंडल लाइट मौन यात्रा भी निकाली जाएगी।

समरसता अभियान : मुख्यमंत्री ने बताया कि 29 जुलाई को शुरू हुआ ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रदेशभर में पहुंचाया जाएगा। अभियान की शुरुआत संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से हुई है। संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से जुड़े कलश अब विभिन्न राज्यों तक पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में हरियाणा भी इस अभियान का हिस्सा बना है और पवित्र कलश गुरुग्राम पहुंच चुका है। इस यात्रा के जरिए समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया जा रहा है।

CM नायब सिंह सैनी ने दी जानकारी

स्वागत समारोह : गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर परिसर में कलश यात्रा के स्वागत के लिए भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक पंजाब के डेरा सचखंड से वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी की जन्मस्थली तक भव्य श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इन सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि इन आयोजनों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पहलवानों को UWW का बड़ा झटका, WFI की सदस्यता रद्द

Voice of Panipat

PANIPAT:- नशे की लत ने युवक को बना दिया चोर

Voice of Panipat

वैक्सीन के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाते वक्त रहे सावधान, इस वेबसाइट पर करवाए रजिस्ट्रेशन

Voice of Panipat