33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

फिर दोहराया ‘बुराड़ी’ जैसा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगो ने खाया जहर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- एक बार फिर बुराड़ी में हुए हत्याकांड को दोहराने की कोशिश की जा रही है। मामला भोपाल से सामने आया है जहां कर्ज में डूबे एक मैकेनिक ने अपनी दो बेटियों, पत्नी और मां के साथ जहर पी लिया है। इस सामूहिक आत्महत्या की कोशिश में मैकेनिक की एक बेटी और उसकी मां ने दम तोड़ दिया है। वहीं मैकेनिक, उसकी पत्नी और एक बेटी अभी भी ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि परिवार ने ज़हर खाने से पहले अपने पालतू कुत्ते और चूहे को भी ज़हर खिला दिया।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि परिवार ने कोल्डड्रिंक में ज़हर मिलाकर पिया है। परिवार ने मरने से पहले दीवार और कागजों में सुसाइड नोट लिखा, जिसमे उन्होंने मज़बूरी में उठाया कदम बताया है और कर्ज का भी ज़िक्र किया है। इन पर कर्जा था, मकान भी गिरवी था जिसकी किश्त चुकाने में इनको दिक्कत आ रही थी। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है जिन से इन्होंने पैसे लिए थे वह उन से पैसों की मांग कर रहे थे।

सीएसपी राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक, आनंद विहार में कॉलोनी में वहां जोशी परिवार रहता है। उस परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।  सूचना मिलने पर उनको अस्पताल ले जाया गया। जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही घटनास्थल पर जो सुसाइड नोट बरामद हुए है, उसका अध्ययन किया जा रहा है उनको विवेचना में लाकर कार्रवाई की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते भाव, पढिए रेट लिस्ट

Voice of Panipat

पानीपत में पटवारी-कानूनगों की आज दूसरे दिन भी हड़ताल

Voice of Panipat

जानें, किस दिन मनाई जाएगी लोहड़ी, 13 या 14 जनवरी ?

Voice of Panipat