28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा से मनाली का सफर होगा आसान, यात्रियों के लिए खुली डयोड-हणोगी टनल

हरियाणा से मनाली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब Haryana से मनाली का सफर बेहद आसान होने वाला है। क्योकिं कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर ड्योढ़ और हणोगी टनल को वाहनों को लिए खोल दिया गया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज शुक्रवार को खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इन टनल के खुलने की जानकारी दी है।

इन दो टनल के खुलने से हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों से कुल्लू- मनाली, मंडी जानें वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। साथ ही लंबे ट्रैफिक जाम और मानसून में लैंडस्लाइड प्रभावित सड़क से भी बड़ी राहत मिलेगी।

क्या है टनल की खासियत ?
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी-मनाली के बीच पंडोह-टकोली सेक्शन में 2.8 किलोमीटर लंबी ड्योढ़ टनल (T4-01) और 650 मीटर लंबी हणोगी टनल (T4-02) बनाई गई है।

इन लंबी सुरंगों को खोतीनाला के पास करीब 140 मीटर लंबे और 45 मीटर ऊंचे पुल से जोड़ा गया है।  इनका निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने किया है।

इन दोनों सुरंगो में सीसीटीवी, वेंटिलेशन सिस्टम और आपातकालीन निकास जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर करने में काफी सुविधा मिलेगी। इन सुरंगों के शुरू होने से मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर लगभग एक घंटे रह गया है।

Related posts

परिवार निकला था शादी में जाने के लिए, खाना खाने रुके तो बदमाशों ने….

Voice of Panipat

इन 18 गांव के लोगों को यहां पर नहीं देना होगा टोल टैक्स, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

Nothing Phone 2 पर मिलेगा 12,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट, 8 अक्टूबर से लगेगी मेगा सेल

Voice of Panipat

Leave a Comment