28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री के बेटे ने की आत्महत्या,पंजाब के फार्म हाउस में खुद को गोली मारी

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री स्व. जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को  गगनजोत ने अपने फार्म हाउस पर खुद को गोली मारी।

मिली जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय गगनजोत संधू शुक्रवार सुबह पंजाब के रोपड़ पहुंचे थे। यहां रोपड़ जिले के पखराली गांव स्थित ककोट फार्म हाउस में उन्होनें खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि जब गगनजोत ने खुद को गोली मारी तब वे वहां पर अकेले थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को रोपड़ सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। अब कल पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इस मामले में रोपड़ सदर थाने के SHO सन्नी खन्ना ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या की असल वजह साफ हो पाएगी।

बता दें कि गगनजोत कुरुक्षेत्र के गुमथाला गढ़ू गांव से दो बार सरपंच रहे। उनके पिता जसविंदर संधू पिहोवा से चार बार विधायक रहे। ओपी चौटाला की सरकार में उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया था। लीवर कैंसर से पीड़ित होने के कारण साल 2019 में जसविंदर संधू का निधन हो गया था।

Related posts

बड़ी ट्रेनों की रफ्तार, हुआ टिकट के दामों में इजाफा

Voice of Panipat

ओलिंपियन बजरंग पूनिया फिर आए किसानों के समर्थन में

Voice of Panipat

जानिए 19 अगस्त को कहां-कहां BANK रहेंगे बंद ?

Voice of Panipat

Leave a Comment