31.6 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsPanipatPANIPAT NEWSPanipat Politics

PANIPAT-चुनाव के ढ़ाई साल बाद खुला EVM तो हारा उम्मीदवार जीत गया

वायस ऑफ पानीपत (रिद्धी)-आपको बता दे पहली बार सुप्रीम कोर्ट में EVM में वोटों की री-काउंटिंग हुई जिससे नतीजे बदल गए… ये मामला हरियाणा के पानीपत जिले की बुआना लाखु पंचायत का है, नवंबर 2022 में यहां सरपंच पद के चुनाव EVM से हुए थे। गिनती के बाद पीठासीन अधिकारी ने कुलदीप मलिक को 51 वोट से विजेता घोषित कर दिया था… साढ़े 4 घंटे बाद मोहित मलिक को विजेता बताया। हालांकि बाद में हाईकोर्ट के फैसले पर कुलदीप मलिक को सरपंच घोषित किया गया।

हालांकि आपको बता दे मोहित मलिक ने 33 महीने कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिर में EVM में दर्ज वोटों की सुप्रीम कोर्ट में री-काउंटिंग करवाई गई तो मोहित 51 वोट से विजेता बने। कोर्ट के फैसले के बाद 13 अगस्त को राज्य चुनाव आयोग ने मोहित को सरपंच बनने का नोटिफिकेशन जारी किया। 14 अगस्त को मोहित को जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा ने पद की शपथ दिलाई। 15 अगस्त को गांव में बतौर सरपंच मोहित को ध्वजारोहण का मौका मिला।  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के 42 शहरों में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा

Voice of Panipat

HARYANA:- CM नायब सिंह सैनी आज करनाल में ,75वें वन महोत्सव पर करेंगे ऑक्सीजन पार्क का उध्दघाटन

Voice of Panipat

दिग्विजय चौटाला ने पत्रकार मंदीप पुनिया की गिरफ्तारी पर किया ट्वीट, लिखा सिर्फ….

Voice of Panipat