Best Scooter: अगर आपकी हाइट कम है और आप अपने लिए कोई बेहतरीन स्कूटर की तलाश कर रहे है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको ऐसे शानदार स्कूटर के बारें में बताने वाले है जो छोटी हाइट वाले लोगों के लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकते है। साथ ही इनकी कीमत भी बेहद कम रहने वाली है।
भारतीय बाजार में कई ऐसे स्कूटर मौजूद हैं, जिनकी सीट हाइट कम, वजन हल्का और हैंडलिंग आसान है। इस लिस्ट में TVS Orbiter, TVS Zest 110 और Honda Activa 6G जैसे शानदार फीचर्स वाले स्कूटर शामिल है। खास बात है कि कम हाइट वालों के लिए ये स्कूटर बेस्ट रहेंगे। क्योकिं इनका वजन काफी हल्का रहने वाला है और इन्हें चलाने में काफी आसानी होगी।
TVS Orbiter
इस लिस्ट में पहले नंबर पर TVS Orbiter का इलेक्ट्रिक स्कूटर है। TVS Orbiter (इलेक्ट्रिक स्कूटर) TVS का एक बजट-फ्रेंडली फैमिली और अर्बन-कम्यूट इलेक्ट्रिक स्कूटर है। अगर आप कम कीमत में एक अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे है तो ये आपके लिए बेस्ट होने वाला है। TVS Orbiter की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,900रुपये से शुरू होती है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक बेहद स्लीक, फ्यूचरिस्टिक और मिनिमलिस्टिक है। ये स्कूटर आपको धांसू फीचर्स के साथ मिलता है। इसमें 5.5 इंच का डिजिटल LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रिवर्स मोड, हिल होल्ड और 34 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
TVS Zest 110
लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी TVS कंपनी का ही स्कूटर है। शॉर्ट हाइट वाले राइडर्स के लिए TVS Zest 110 एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 68,150 रुपये से शुरू होती है।
इसमें आपको LED डीआरएल, 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, यूएसबी चार्जर और आसान पार्किंग के लिए ईज़ी-सेंटर स्टैंड जैसे उपयोगी फीचर्स मिलते हैं।

इसमें 109.7 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7.8 पीएस की पावर और 8.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही ये स्कूटर 50 से 55 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
सबसे खास बात यह है कि इस स्कूटर की सीट की हाइट है महज 760 मिमी रखी गई है। 103 किलोग्राम का हल्का कर्ब वेट होने से 5 फीट या उससे कम हाइट वाले राइडर्स भी इसे आसानी से संभाल सकते हैं।
Honda Activa 6G
Honda Activa 6G भारत का सबसे पॉपुलर स्कूटर है, जो अपनी मजबूती और रीसेल वैल्यू के लिए जाना जाता है। इस स्कूटर में मॉडर्न एलईडी हेडलैंप, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप, इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच और की-लेस गो (H-Smart Remote) जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

ये राइडिंग को काफी सुविधाजनक बनाते हैं। इसमें सीट हाइट 765 मिमी दी गई है। साथ ही इसमें 109.51 सीसी का भरोसेमंद पीजीएम-एफआई फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 7.84 पीएस की पावर जनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 76,083 रुपये से शुरू होती है।

