34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaWEATHER

Weather Forecast: हरियाणा में गरज- चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, देखें कल 12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम ?

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में आज शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं अब कल 12 सितंबर को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

12 से 15 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विशेषज्ञ डॉ चन्द्र मोहन के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया और उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 12 से 15 सितंबर तक हरियाणा के उत्तरी व दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश-बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। कल 12 सितंबर को प्रदेश का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने की संभावना है।

 आज इन जिलों में हुई बारिश

आज शुक्रवार को भी हरियाणा में मौसम ने करवट ली और गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत , झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी सहित कई जिलों में बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

Related posts

तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में आई हल्की गिरावट, लेकिन HARYANA का ये शहर है सबसे ज्यादा प्रदूषित

Voice of Panipat

हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में 30 लाख की 5 परियोजनाओं का शुभारम्भ

Voice of Panipat

PANIPAT में सपा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार का अवैध धंधा, 2 महिला समेत 3 युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat