34.6 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा के गुरुग्राम में  PG संचालक की हत्या, रिटायर्ड फौजी ने घर पर आकर मारी गोली

हरियाणा के गुरुग्राम में एक पीजी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी रिटायर्ड फौजी ब्याज पर दिए पैसे वापस मांगने के लिए पीजी संचालक के घर पर आया था।

इस दौरान दोनों में विवाद हो गया और आरोपी ने पीजी संचालक के बच्चों और पत्नी के सामने ही उसे गोली मार दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

वहीं पीजी संचालक को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?
मृतक की पहचान 35 वर्षीय हेमंत कौशिक के रूप में हुई है। गुरुग्राम सेक्टर-14 के आचार्यपुरी में हेमंत कौशिक का घर में ही पेइंग गेस्ट (PG) हाउस है। वह इस पीजी को चलाता था।

मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के बामला गांव  के रहने वाले अमरजीत ग्रेवाल और हेमंत के बीच पैसों के लेन- देन को लेकर विवाद चल रहा था। ACP क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी अमरजीत पिछले साल ही सेना से रिटायरमेंट लेकर आया था। उसके बाद से पैसे के लेन-देन का काम कर रहा था।

ब्याज के पैसे लेने के लिए हेमंत के घर आया था आरोपी
मंगलवार शाम करीब 7 बजे अमरजीत, हेमंत से ब्याज के पैसे लेने के लिए उसके घर पहुंचा। परिजनों के मुताबिक हेमंत काफी टाइम से अमरजीत को जानता था। हेमंत ने उससे डेढ़ लाख रुपए लिए थे। आरोप है कि अमरजीत इस रकम पर 20 प्रतिशत ब्याज मांग रहा था। बीते मंगलवार को अमरजीत ने घर पर आते ही ब्याज के पैसे मांगने शुरू कर दिए।

माथे पर मारी गोली
हेमंत के पास उस समय पैसे नहीं थे, इसलिए उसने पैसे चुकाने के लिए अमरजीत से 8 दिन का समय मांगा। लेकिन बातचीत के दौरान ही आरोपी अमरजीत ने हेमंत के माथे में गोली मार दी।

वारदात के समय हेमंत की पत्नी और बच्चे कमरे में मौजूद थे। इसके अलावा उनके दो कॉमन फ्रेंड ललित और मेहरबान भी वहां थे। उनके सामने ही पूरी घटना हुई। आरोपी इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। वहीं परिजन हेमंत को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया है कि अमरजीत का हेमंत कौशिक के साथ साल 2021 से पैसो को लेकर लेन- देन चल रहा था। लेकिन कितने पैसे लिए और कितना ब्याज देना था, इस पर अभी जांच चल रही है। पुलिस ने आज बुधवार सुबह आरोपी अमरजीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अब आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मर्डर में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

Related posts

HARYANA:- शादी के बाद खुश थे पति पत्नी, ऐसा क्या हुआ की छोड़कर चली गई पत्नी, पति ने गम मे…

Voice of Panipat

दोस्ती हुई शर्मसार- पैसे मांगने पर मना किया तो कर दिया सरिेये से वार, पढिए मामला.

Voice of Panipat

Panipat:-Whatsapp Call कर न्यूड वीडियों बनाकर साइबर फ्राड करने वाला युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment