33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT में खाकी हुई दागदार, आधार कार्ड न होने पर मजदूर की लात-घूसों से की पिटाई

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- मामला हरियाणा के पानीपत शहर से सामने आया है। जहां पर बीच सड़क में पुलिस की दबंगई देखने को मिली है। शहर के मॉडल टाउन एरिया में रामलाल चौक पर पुलिस ने एक फैक्ट्री मजदूर को रोका और आधार कार्ड मांगा। मजदूर के पास उस समय आधार कार्ड न होने पर पुलिसवालों ने उसकी लात-घूंसों और बेल्टों से पिटाई कर दी।

जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन थाने में दी शिकायत में मजदूर नूरआलम ने बताया कि वह मूल रूप से उतरदिनाजपुर (बंगाल) का रहने वाला है। इस समय वह सौंदापुर गांव में रहता है और वहीं की एक फैक्ट्री में काम भी करता है। वहीं बीती शाम साढ़े 4 बजे वह फैक्ट्री से छुट्‌टी करके अपने बच्चों से मिलने मस्जिद जा रहा था। जब वह रामलाल चौक पहुंचा तो एक पुलिसकर्मी ने उसका रास्ता रोका और आधार कार्ड दिखाने को कहा। जब उसने पुलिसकर्मी को बताया कि उसका आधार कार्ड घर पर रखा हुआ है और फोन करके मंगवा लेता है तो पुलिसकर्मी ने उसे घर फोन नहीं करने दिया। पुलिसकर्मी उसे साइड में ले गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने उसकी बेल्ट से पिटाई की। काफी देर पिटाई करने के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उसे छुड़वाया।

घटना के बाद पीड़ित शिकायत लेकर थाने गया। थाने में मौजूद पुलिस अफसरों ने उसकी शिकायत सुनने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को भी वहीं बुला लिया। साथी पुलिसकर्मियों ने समझौता करवाने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता के न मानने पर पुलिस ने देर रात आरोपी एसपीओ के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया और एसपीओ पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, विवाहिता ने फांसी लगा दी जान, पति समेत कई लोगों पर केस दर्ज

Voice of Panipat

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग में 16 मांगों पर बनी सहमति

Sahab Ram

HARYANA में जिला अध्यक्ष बदलने की तैयारी में भाजपा

Voice of Panipat