28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग में 16 मांगों पर बनी सहमति

हरियाणा में 36 दिन बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो चुकी है। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत के बाद 16 मांगों पर सहमति बन गई है। सरकार अब रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करेगी।

बता दें कि हरियाणा में 6 अगस्त से सफाई कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे। जिसके बाद चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में शुक्रवार को सीएम नायब सैनी के साथ सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई।

इस बैठक में सीएम नायब सैनी के अलावा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मौजूद रहे। बातचीत के बाद सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच 16 मांगों पर सहमति बन गई है। सरकार अब खाली पदों पर भर्ती करेगी। इस बैठक के कुछ देर बाद सफाई कर्मचारियों ने आधिकारिक रूप से हड़ताल खत्म का ऐलान किया है।

Related posts

HARYANA:- कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा भंग करने पर होगी चर्चा

Voice of Panipat

BANK ACCOUNT से हर महीने कटते हैं इतने रुपये, जानिए कहां जाता है

Voice of Panipat

बाढ़ के कारण हरियाणा के इस जिलें में 15 जुलाई तक हुई छुटि्टया, पढ़िए

Voice of Panipat

Leave a Comment