34.3 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा के रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या, बचपन के दोस्त ने वारदात को दिया अंजाम

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में बीजेपी नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के सिर पर रॉड से ताबड़तोड़ वार किए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार ये मामला रेवाड़ी के कमालपुर गांव का है। मृतक की पहचान कमालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। जितेंद्र के चाचा उत्तम सिंह बीजेपी  के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।

बताया जा रहा है कि जितेंद्र पहले विदेश में काम करता था और वह करीब 5 साल अलग-अलग देशों में रहा। लेकिन 3 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह गांव वापस लौट आया और यहां खेती- बाड़ी करने लगा था।

सोमवार को डेयरी के लिए निकला था मृतक
बीते सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जितेंद्र बाइक से डेयरी के लिए निकला था। जिसके बाद परिजनों को सूचना मिली की जितेंद्र की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे।

लेकिन तब तक जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक सुनसान सड़क पर ब्लैक थार से उतरकर जितेंद्र टॉयलेट करने लगता है। तभी जितेंद्र का दोस्त प्रवीन और एक अन्य युवक भी थार से उतरते है और पीछे से आकर उस पर रॉड से वार करते है। आरोपी जितेंद्र को बुरी तरह पीटकर उसकी हत्या कर देते है और मौके से फरार हो जाते है।

बचपन के दोस्त समेत दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज
परिजनों ने बताया कि कमालपुर गांव का ही रहने वाला प्रवीन जितेंद्र का बचपन का दोस्त है और कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है। प्रवीन ने जितेंद्र की हत्या क्यों की ? ये अभी तक पता नहीं लग पाया है। फिलहाल मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रवीन ठेकेदार को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

Panipat:- अवैध असला सप्लायर को पलवल से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस

Voice of Panipat

पानीपत में घर में घूसकर पि# स्तौल से जा# नलेवा ह# मला करने मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment