29.8 C
Panipat
September 13, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryana CrimeIndia CrimesPanipat Crime

इन 3 बदमाशों पर रखा 50 हज़ार का इनाम, दुकान में घुसकर दो व्यापारियों को मारी थी गोली

वायस ऑफ पानिपत ( कुलवंत सिंह )- मामला पानिपत का है, जहाॅं 3 बदमाशों ने चुलकाना रोड पर दो दुकानों में लूट कर व्यापारियों को गोली मारी थी। पानीपत पुलिस ने  घटना के 13 घंटे बाद इन बदमाशों पर 50 हजार इनाम घोषित किया है। बदमाशों की फुटेज सार्वजनिक करके सूचना देने की अपील की। गुरुवार देर रात तीन बदमाशों ने लूट के दौरान दो व्यापारियों को गोली मारी थी। इसी मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।

गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे बाइक सवार 3 बदमाश पहले आटा-चक्की की दुकान में घुसे। यहां बदमाशों ने 3 हजार रुपए लूटने के बाद 46 वर्षीय विनोद को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश परचून की दुकान में घुसे। यहां बदमाशों ने 28 वर्षीय व्यापारी नीशू को गन प्वाइंट पर लेकर पैसे की मांग की। नीशू ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। दोनों व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात हुई वारदात से लोगों में अब भी दहशत है। यही कारण है कि बदमाशों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम की घोषणा की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ठगों की बड़ी ठगी, अधिकारी से ठग लिए 3.57 करोड़

Voice of Panipat

DSP की तीन महीने बाद ही थी रिटायरमेंट, सुबह ही भाई को फोन पर बोले थे- जल्द घर आऊंगा

Voice of Panipat

घरेलू विवाद के चलते लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गोली, 2 की हुई मौत,1 घायल

Voice of Panipat