34.3 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना- चांदी, फटाफट देखें 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश में आज 8 सितंबर को सोना सस्ता हुआ। लगातार दूसरे दिन आज सोने के भाव नीचे आए हैं।

पिछले दो दिनों में देश के कई शहरों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड 660 रुपए और 22 कैरट वाला सोना 610 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं आज के लेटेस्ट रेट की बात करें तो 8 सितंबर 2026 को देश में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,53,138 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज 8 सितंबर को यहां 24 कैरेट 1,54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,15,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में एक दिन पहले यानी 7 सितंबर 2026 को 24 कैरेट गोल्ड 1,54,940 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,41,290रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,15,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चेन्नई  में आज 24 कैरेट गोल्ड सस्ता हुआ। यहां आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,140 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,41,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,18,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का ताजा भाव
चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है। आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,49,800 रुपये है।

Related posts

12वीं की परीक्षा को लेकर आज पीएम मोदी करेंगे बैठक

Voice of Panipat

Supreme Court में केजरीवाल की जमानत पर फैसला आज

Voice of Panipat

 पानीपत में साइबर ठगी करने वाले 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment