29.8 C
Panipat
September 13, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsWEATHER

Weather Alert: हरियाणा में जारी रहेगा बारिश का दौर, देखें अगले 6 दिन का मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा में मानसून रफ्तार बढ़ने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कई जिलों में रविवार सुबह से ही बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

13 सितंबर यानी आज रविवार को अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, जींद, हिसार, सोनीपत, पानीपत, रोहतक जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सो में भी बारिश हो सकती है।

बारिश के कारण फसल बर्बाद

पानीपत और करनाल में रविवार सुबह बारिश हुई। करनाल में पिछले करीब 1 घंटे से तेज बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन पककर तैयार धान की फसल पर संकट बढ़ गया है। बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से धान की फसल बर्बाद हो गई है।

अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 17 सितंबर तक लगातार 6 दिन बारिश के आसार है। 13 और 14 सितंबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं 15 से 17 सितंबर के बीच मानसून की रफ्तार बढ़ेगी। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना।  कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके बाद 18 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में थोड़ा कमी आने की उम्मीद है और कुछ ही स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Related posts

बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने किया ये काम, CCTV में कैद

Voice of Panipat

PANIPAT: झूठी शिकायत देने वालों पर जिला पुलिस ने की कार्रवाई, 37 मामलों में की कार्रवाई

Voice of Panipat

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

Voice of Panipat

Leave a Comment