33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipat Crime

घरेलू विवाद के चलते लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गोली, 2 की हुई मौत,1 घायल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- हरियाणा के रेवाड़ी में दिवाली के त्योहार पर पूजा की तैयारी कर रही महिला और उसके बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी महिला का जेठ है और उसने अपने दूसरे भाई के 15 साल के बेटे को भी गोली मार दी। लड़के को पीठ में गोली लगने पर गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोसली एरिया के गांव हांसावास की संतोष (40) गुरुवार रात दिवाली की पूजा की तैयारी कर रही थी। साथ में 19 साल का बेटा शिवम और देवर अजय का बेटा (15) अनुज काम करा रहे थे। इसी बीच उसका जेठ विक्रम वहां पहुंचा और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से तीनों को गोली मार दी। आसपास के लोगों की मदद से रात में ही तीनों को रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां संतोष व उसके बेटे शिवम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अनुज की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन पहले अनुज को रेवाड़ी के ही अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन यहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। अनुज की पीठ में गोली लगी हुई है। उसका गुरुग्राम के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डीएसपी कोसली मुकेश कुमार ने बताया कि पहले पुलिस को कंट्रोल रूम पर सिर्फ अनुज को गोली मारने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची तो पता चला कि आरोपी विक्रम ने अपनी भाभी और उसके बेटे को भी गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस जब घर के भीतर घुसी तो आरोपी विक्रम हाथ में रिवाल्वर लिए बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार मामला घरेलू विवाद है। फिलहाल जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सेना से रिटायर्ड होने के बाद विक्रम कई बार हवा में फायरिंग कर चुका है। उस पर पटौदी में एक केस भी दर्ज हुआ था। अबकी बार इस सनकी रिटायर्ड फौजी ने खुद के परिवार के ही लोगों को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से निशाना बना डाला। विक्रम अपने परिवार में सबसे बड़ा है, उसके छोटे भाई विजय की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। अब उसकी विधवा पत्नी संतोष व बेटे शिवम को खुद विक्रम ने ही मौत के घाट उतार दिया।

रेवाड़ी जिले में 24 घंटे के भीतर 5 मर्डर हुए है। सबसे पहले छोटी दिवाली की रात रेवाड़ी शहर के सबसे प्रमुख बाजार मोती चौक पर बदमाशों ने बल्लूवाड़ा निवासी अमित नाम के शख्स को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा। अभी इस वारदात को सुलझाने में पुलिस लगी हुई थी कि दीपावली वाले दिन कोसली बस स्टैंड के पास सरेआम दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया गया। ईशु व बादशाह हत्याकांड में आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है। इधर कोसली एरिया के ही गांव हांसावास में महिला सहित 3 को उनके ही परिवार के रिटायर्ड फौजी ने गोली मार दी, जिसमें महिला व उसके बेटे की मौत हो चुकी है। 24 घंटे के भीतर 5 मर्डर के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

DELHI-NCR में 15 साल पुरानी कार के मालिकों को Supreme Court से बड़ी राहत, नहीं होगा एक्शन

Voice of Panipat

HARYANA:- छात्रों की हो गई बल्ले- बल्ले, अब 150 KM तक मिलेगी बस पास की सुविधा

Voice of Panipat

जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर में विस्फोट, एक की मौत-14 घायल

Voice of Panipat