September 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

खुशखबरी: दिवाली- छठ पूजा पर चलेगी त्यौहार स्पेशल ट्रेनें, 5 राज्यों के यात्रियों का सफर होगा सुहाना

Festival special trains to run for Diwali and Chhath Puja

त्यौहारी सीजन पर घर जाने की तैयारी कर रहे कामगार लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दिवाली और छठ पूजा पर होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब के बीच सफर करने वाले लाखों प्रवासियों को फायदा पहुंचेगा। उनके लिए सीट मिलना आसान हो जाएगा तो वहीं दूसरी ओर नियमित ट्रेनों से यात्री दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

रेलवे प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि ये त्यौहार स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर महीने के बीच विभिन्न तारीखों पर संचालित होगी। इन स्पेशल ट्रेनों में थर्ड एसी, सेकेंड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के 20 से 22 कोच लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें।

चंडीगढ़- पटना- चंडीगढ़

ट्रेन नंबर 04512/11, चंडीगढ़- पटना- चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक वीरवार को रात 11.35 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर अगले दिन रात सवा 9 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को रात सवा 11 बजे पटना से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।

अयोध्या कैंट- आनंद विहार टर्मिनल

ट्रेन नंबर 04213/14, अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल प्रत्येक वीरवार और रविवार को शाम 06.20 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होकर अगले दिन सुबह 06.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को सुबह 9 बजे आनंद विहार से अयोध्या कैंट के लिए रवाना होगी।

वाराणसी- चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04227/28, वाराणसी- चंडीगढ़ त्यौहार स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार और रविवार को सुबह 11.05 बजे वाराणसी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 04.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को सुबह 6 बजे चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए रवाना होगी।

फिरोजपुर कैंट- पटना

ट्रेन नंबर 04616/15, फिरोजपुर कैंट- पटना प्रत्येक मंगलवार दोपहर 12 बजे फिरोजपुर कैंट स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 04.55 बजे पटना पहुंचेगी।

वाराणसी- दिल्ली- वाराणसी

ट्रेन नंबर 04209/10, वाराणसी- दिल्ली- वाराणसी प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार व बुधवार को और दिल्ली से प्रत्येक शनिवार, मंगलवार व वीरवार को संचालित होगी।

Related posts

दिल्ली में तीन दिन में तीन गुना बढ़े केस,सीएम अरविंद केजरीवाल

Voice of Panipat

साइक्लोथॉन यात्रा का शुभारंभ, आज पानीपत में पहुंचेगी साइक्लोथॉन यात्रा

Voice of Panipat

PANIPAT पुलिस में फेरबदल, 1 इंस्पेक्टर, 2 महिला SI सहित 36 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

Voice of Panipat

Leave a Comment