34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Haryana Weather: हरियाणा में फिर एक्टिव होगा मानसून, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें ताजा अपडेट

हरियाणा में मानसून की सुस्ती के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। प्रदेश में पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से तापमान बढ़ने लगा है। लेकिन अब लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने वाली है। क्योकि राज्य में फिर से मानसून सक्रिय होने वाला है और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है।

कल 11 सितंबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रात से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कल 11 सितंबर से राज्य में एक बार फिर मानसूनी हवाएं सक्रिय होने की संभावना बन रही। जिससे अगले 2 दिन कई जिलों में झमाझम बारिश होगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
हरियाणा में मानसून के दोबारा एक्टिव होने से 11 और 12 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Related posts

मौसम में बड़ा परिवर्तन, हरियाणा सहित इन राज्‍यों का जानें हाल

Voice of Panipat

हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Sahab Ram

Haryana के इन 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

Voice of Panipat

Leave a Comment