29.8 C
Panipat
September 13, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा के जींद को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, इन इलाकों से होकर गुजरेगा नया रिंग रोड

हरियाणा में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है।

सीएम नायब सैनी ने 1 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों और कस्बों के बाहर रिंग रोड और बाईपास निर्माण की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है।इसका उद्देश्य शहरों में ट्रैफिक दबाव कम करना और आमजन के लिए बेहतर आवागमन सुनिश्चित करना होगा। इसी कड़ी में जींद जिले को भी एक बड़ी सौगात मिली है।

डिप्टी स्पीकर ने जताया आभार

जींद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक एवं हरियाणा विधानसभा में डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा ने जींद जिले को रिंग रोड की सौगात मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि जिस संकल्प को लेकर करीब 3 वर्ष पहले मैंने आवाज उठाई थी, आज वह संकल्प साकार होने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बन चुका है।

मुझे आज भी वह दिन याद है, जब सोनीपत में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी की गरिमामयी उपस्थिति में मैंने देश के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी के समक्ष जींद के लिए रिंग रोड की मांग मजबूती से रखी थी।

उन्होंने मेरे निवेदन को स्वीकार करते हुए इस महत्वपूर्ण मांग को मंजूरी देने का काम किया। आज माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने जींद में NH-352 पर बाहरी रिंग रोड एवं फोरलेन बाईपास के निर्माण को आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

यह रहेगा रिंग रोड का रूट

यह महत्वपूर्ण बाहरी रिंग रोड नरवाना रोड से शुरू होकर जुलानी, दरियावाला, संगतपुरा, इटल कलां, जलालपुर कलां, इक्कस और रामराय खेड़ा होते हुए रोहतक रोड स्थित NH-352 से जुड़ेगा।

शहर से घटेगा ट्रैफिक दबाव

इससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन सुगम होगा और आसपास के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही व्यापार, रोजगार, उद्योग और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।

Related posts

इंस्टाग्राम पर दोस्ती,फिर निकाह का झांसा देकर किया दु#ष्कर्म

Voice of Panipat

छुट्टी पर लौटा फौजी हुआ लापता, शादी के लिए करने गया था शॉपिंग, पिता ने पुलिस को दी शिकायत

Voice of Panipat

जनवरी में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

Voice of Panipat

Leave a Comment