28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat Politics

मास्क लगाने को लेकर हुआ बवाल, महिला पुलिसकर्मी से की बत्तमीजी, पढिए पूरा मामला

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- मामला हरियाणा के पानीपत जिले का है जहां एक महिला ने कोर्ट में मास्क को लेकर जमकर हंगामा किया। महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी महिला को मास्क लगाने को कहा था, लेकिन उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने पहले महिला पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज की। फिर वह मारपीट पर उतार आई और वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगी। महिला ने जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी महिला के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। महिला सिपाही रेणू ने बताया कि उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पानीपत कोर्ट में है। वह कोर्ट के DFMD गेट पर तैनात है। मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे एक महिला कोर्ट पहुंची। महिला ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। उन्होंने महिला को मास्क लगाने के लिए बोला। लेकिन महिला बड़बड़ाती हुई बिना मास्क लगाए ही लिफ्ट तक पहुंच गई। उन्होंने महिला को रोका तो उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला गाली-गलौज करने लगी। अन्य लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। उन्होंने महिला को अंदर जाने से रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी।

आरोपी ने महिला सिपाही की जज के सामने वर्दी उतरवाने और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला सिपाही ने अन्य महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर बुला लिया। हंगामा होते देखकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी की शिकायत लेकर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला पुलिसकर्मी आरोपी महिला को सिटी थाने ले आई। लेकिन यहां भी महिला गाली-गलौज करती रही। महिला की पहचान विद्याानंद कॉलोनी निवासी अफरोजा पत्नी सलीम के रूप में हुई है। आरोपी महिला का बेटा जेल में है। इसी कारण वह कोर्ट पहुंची थी। वहीं पुलिस मामले की जांच करते हुए कोर्ट परिसर की CCTV फुटेज चेक कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT की बेटी प्राक्षी का मिस यूनिवर्स के लिए चयन

Voice of Panipat

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

Voice of Panipat

पैन-आधार लिंक करने का आखिरी दिन आज, ऐसा न करने पर पैन कार्ड हो जाएगा बैकार

Voice of Panipat