20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT की बेटी प्राक्षी का मिस यूनिवर्स के लिए चयन

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत की बेटी प्राक्षी गोयल मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता के लिए चयनित की गई है। प्राक्षी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। खास बात यह भी है कि 2022 में प्राक्षी ने मिस इंडिया के लिए दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। ये आयोजन गोवा में हुआ था। अब अपने प्रदेश हरियाणा को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर प्राक्षी बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए सौभाग्य की बात है। पिछली बार वह फाइनल की दौड़ तक पहुंची थी। लेकिन इस बार वे फाइनल में जीतने के लिए प्रयास करेगी।

प्राक्षी ने कहा कि मेरे अनुभवों ने मुझे सिखाया है कि मजबूत जड़ों वाला एक पेड़ सबसे बड़े तूफान का भी सामना कर सकता है। मैं अपने समुदाय, अपने शहर और प्रदेश की हर उस लड़की को प्रेरित करने की आकांक्षा रखती हूं जो मेरी तरह ऊंचा उठने के सपने देखने की हिम्मत करती है। लेकिन सामाजिक अपेक्षाओं के कारण अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में झिझकती है। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि अगर आपके पास आकाश को भी छूने की चाहत है तो उसे भी छुआ जा सकता है। कुछ भी संभव है, बस आपके अंदर जज्बा होना चाहिए।

प्राक्षी गोयल के पिता राजीव गोयल पानीपत के सेक्टर 12 में रहते है। उनकी पत्नी अनुपमा गृहिणी है। वे तीन बेटियों के पिता है। जिनमें बड़ी बेटी प्राक्षी (23) है। प्राक्षी की प्रारंभिक शिक्षा मिलेनियम स्कूल से की। उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली के माता सुंदरी कॉलेज से साइकोलॉजी ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया। 2022 में हुई मिस इंडिया प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता के लिए हर राज्य से एक प्रतियोगी का चयन होता है। लेकिन प्राक्षी की तमन्ना थी कि वह अपनी जन्मभूमि का प्रतिनिधित्व करे। पिता ने बताया की साइकोलाजी में मास्टर डिग्री कर रही प्राक्षी का चयन अब 2024 में आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए हरियाणा से हुआ है। प्राक्षी का कहना है की उसे गर्व है की वह इस प्रतियोगिता के लिए अपने प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में होने वाले लोकसभा आम चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग पूरी तरह तैयार- अनुराग अग्रवाल

Voice of Panipat

PANIPAT रोडवेज के GM ने की बड़ी कार्यवाही, बिना परमिट के सवारिया ढो रही 3 बसो को किया इंपाउंड

Voice of Panipat

दर्दनाक हादसा- बस व ट्रक की भीषण टक्कर से लगी आग, 8 की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

Voice of Panipat