Gold Silver Price: सोने- चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देशभर में आज यानी 6 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर है।
आज 6 सितंबर को रविवार के कारण अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज (COMEX) और भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) बंद है। इसलिए आज सोने के नए भाव जारी नहीं किए गए हैं।
देश के रिटेल सराफा बाजारों में शनिवार को दर्ज की गई दरों के आधार पर ही सोने की बिक्री हो रही है। बीते शनिवार 5 सितंबर को देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1.56 लाख रुपये था। लेकिन शाम होते ही सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली और 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।
एक हफ्ते में 3,440 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड
वहीं पूरे हफ्ते की बात करें तो इस दौरान सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अलग-अलग शहरों में पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3,440 रुपये तक फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 3,150 रुपये तक सस्ता हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आज 6 सितंबर को मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वही 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा पुणे में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का लेटेस्ट रेट
आज चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते शनिवार शाम को 1 किलोग्राम चांदी की औसत राष्ट्रीय कीमत 2,50,000 रुपये पर बंद हुई। रविवार को MCX बंद रहता है, इसलिए ये दरें शनिवार की क्लोजिंग पर आधारित हैं। देश के ज्यादातर शहरों में आज 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2.50 लाख के आसपास बना हुआ है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.72 डॉलर प्रति औंस पर है। इस पूरे हफ्ते की बात करें तो वीकली बेसिस पर चांदी सस्ती हुई है। एक सप्ताह में चांदी का भाव 5,000 रुपये फिसला है।

