26.1 C
Panipat
September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

Panipat के कोर्ट मे मास्क लगाने को लेकर महिला ने किया हंगामा, महिला पुलिसकर्मी से की मारपीट

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह) :- पानीपत में एक महिला ने कोर्ट में मास्क पहनने को लेकर जमकर हंगामा किया। महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी महिला को मास्क लगाने को कहा था, लेकिन उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने पहले महिला पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज की। फिर वह मारपीट पर उतार आई और वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगी।

महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। महिला सिपाही रेणू ने बताया कि उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पानीपत कोर्ट में है। वह कोर्ट के DFMD गेट पर तैनात हैं। मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे एक महिला कोर्ट पहुंची। महिला ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। उन्होंने महिला को मास्क लगाने के लिए बोला। लेकिन महिला बड़बड़ाती हुई बिना मास्क लगाए ही लिफ्ट तक पहुंच गई। उन्होंने महिला को रोका तो उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला गाली-गलौज करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। उन्होंने महिला को अंदर जाने से रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी।

आरोपी ने महिला सिपाही की जज के सामने वर्दी उतरवाने और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला सिपाही ने बाकी महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर बुला लिया। हंगामा होते देखकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला पुलिसकर्मी आरोपी महिला को सिटी थाने ले आई। यहां भी महिला गाली-गलौज करती रही। महिला की पहचान विद्याानंद कॉलोनी निवासी अफरोजा पत्नी सलीम के रूप में हुई है। आरोपी महिला का बेटा जेल में है। इसी कारण वह कोर्ट पहुंची थी। वहीं पुलिस मामले की जांच करते हुए कोर्ट परिसर की CCTV फुटेज चेक कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

माता-पिता व बेटे की आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट आया सामने, पढिए खबर

Voice of Panipat

हिमाचल में फटा बादल, मलबे से मनाली-लेह रोड बंद

Voice of Panipat

PM मोदी उत्तराखंड की टोपी और मणिपुरी स्टोल में नजर आए

Voice of Panipat