26 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा सरकार ने बढ़ाया लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा, अब इन महिलाओं को भी मिलेंगे हर महीने 2100 रुपए

Haryana government expands the scope of the Lado Lakshmi Yojana

हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है। योजना का लाभ लेने वाली या इसके लिए पंजीकरण करवाने वाली किसी भी माता-बहन को किसी अन्य सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि महिलाओं के बीच यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि योजना में पंजीकरण कराने पर उनकी दूसरी पेंशन या अन्य सरकारी सहायता बंद हो जाएगी, जबकि ऐसा नहीं है। अन्य योजनाओं का लाभ पहले की तरह मिलता रहेगा।

इन महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय की निर्धारित सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा रहा है। इससे प्रदेश की और अधिक महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी। इसके लिए जल्द नया पंजीकरण पोर्टल खोला जाएगा। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।

महिलाओं की बढ़ेगी भागेदारी

सीएम सैनी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता राशि देना नहीं बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और परिवार के आर्थिक निर्णयों में उनकी भूमिका मजबूत करना है। आय सीमा बढ़ने से कमजोर आय वर्ग की और अधिक महिलाएं सीधे आर्थिक सहायता के दायरे में आएंगी।

Related posts

इन लोगों को नहीं करना पड़ेगा पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक, जानिए वजह

Voice of Panipat

हरियाणा में कोरोना वैक्सीन चोरी, सेंटर का ताला तोड़कर वैक्सीन की 1710 डोज चुराई

Voice of Panipat

हरियाणा के HSSC चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

Voice of Panipat

Leave a Comment