27 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

Aaj Ka Mausam: देश के 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, खतरनाक आंधी से होगा नुकसान, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

Torrential rain alert for 21 states; dangerous storms likely to cause damage

Aaj Ka Mausam: आज देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज तेज बारिश और तेज आंधी से काफी नुकसान होने की संभावना है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज से 11 सितंबर के बीच देश के 21 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम और महाराष्ट्र में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कई राज्यों बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवाओं का असर पूर्वी राज्यों में सबसे अधिक देखा जा सकता है। वहीं कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। दक्षिणी राज्यों में अगले 24 घंटे सावधान रहने की बात कही गई है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

उत्तर-पूर्व बिहार और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।

Related posts

Panipat- दोस्ती के नाम पर धोखा, नाबालिग छात्रा को सहेलियां ले गई सुनसान जगह, फिर खुद करवाया गलत….

Voice of Panipat

PANIPAT में संदिग्ध हालात में युवती घर से लापता, मां गई थी काम पर

Voice of Panipat

वजन घटाना या पाचन में सुधार लाना है तो ये नियम अपनाए

Voice of Panipat

Leave a Comment