28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
India News

BRICS के चलते दिल्ली में 35 सड़कें बंद, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। यदि आप भी आने वाले दिनों में दिल्ली में सफ़र करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें, अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

IGI एयरपोर्ट जाना हो या फिर नई दिल्ली सहित अन्य रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की यात्रा करनी है तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के हिसाब से ही अपनी यात्रा की प्लानिंग बनाएं।

ट्रैफिक जाम से होगा जूझना

अगर आप भी 10 से 14 सितंबर के बीच दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यें लिस्ट चेक कर लो। BRICS समिट के चक्कर में दिल्ली का ट्रैफिक सीन पूरी तरह लॉक्ड आउट होने वाला है। भारत मंडपम में होने वाली VVIP मूवमेंट और रिहर्सल ने राजधानी की रफ्तार पर ऐसा ब्रेक लगाया है कि चंद मिनटों का रास्ता अब घंटों का महा-सफर बन गया है।

अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ नई दिल्ली बंद है तो आप बहुत बड़े वहम में हैं। BRICS Summit के दौरान मथुरा रोड, जनपथ, सत्य मार्ग, पृथ्वीराज रोड, फिरोज शाह रोड, अशोका रोड, तुगलक रोड, नीला गुंबद, पंचशील मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू समेत कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध या डायवर्जन रहेगा।

इसके अलावा शांति पथ, तिलक मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कौटिल्य मार्ग, भगवान दास रोड, कर्तव्य पथ, पुराना किला रोड, सफदरजंग रोड और न्याय मार्ग भी कंट्रोल्ड रोड की सूची में हैं।

वैकल्पिक रूट्स से पूरी करें यात्रा

वहीं, नोएडा-ईस्ट दिल्ली कनेक्टर्स, द्वारका-धौला कुआं स्ट्रैच और साकेत का पूरा इलाका नो-गो ज़ोन जैसी फील दे रहा है। अगर आपने आज मैप ऑन किए बिना गाड़ी स्टार्ट की या मेट्रो को इग्नोर किया तो समझो आपका पूरा दिन रोड पर ही स्ट्रीम होने वाला है। हालांकि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस महाजाम से बचाव हेतु वैकल्पिक रूट्स सुझाएं है, जिन्हें फ़ॉलो कर आप अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।

Related posts

PANIPAT:- ट्रेक्टर पर सवार होकर चुलकाना धाम जा रहे थे श्रद्धालु, सामने से आया तेज रफ्तार ट्रक, उसके बाद…

Voice of Panipat

दोस्त से मिलने आ रहा था पानीपत में वकील, 3 बदमाशों ने मारपीट कर छीना कैश-आईफोन

Voice of Panipat

धनतेरस पर मां लक्ष्मी- गणेश की मूर्ती लाते समय, इन बातों का रखे विशेष ध्यान

Voice of Panipat

Leave a Comment