26.8 C
Panipat
April 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

पानीपत- मुख्य सिपाही नरेंद्र पदोन्नति उपरांत बने ASI

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- SP लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने नरेंद्र के कंधों पर स्टार लगा पदोन्नति देते हुए दी शुभकामनाएं, भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया प्रेरित.. SP लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही नरेंद्र के कंधों पर स्टार लगा एएसआई पदोन्नत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी…


SP लाकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है। SP लाकेंद्र सिंह आईपीएस ने नव पदोन्नत एएसआई नरेंद्र का हौसला बढाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें। नव पदोन्नत एएसआई नरेंद्र वर्तमान में थाना तहसील कैप में बतौर अुनसंधानकर्ता कार्यरत है। इस अवसर पर एसपी रीडर एएसआई सुभाष व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में मिला इंस्पेक्टर, पत्नी ने की जमकर पिटाई, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

निर्वस्त्र होकर किन्नरो ने अस्पताल में किया हंगामा, हुई मारपीट, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

हनीप्रीत का अटेंडेंट पास रद्द, मंत्री बोले- कैदी से मिलने का करीबी को अधिकार

Voice of Panipat