September 13, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल 14 सितंबर का मौसम: हरियाणा- पंजाब समेत 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

देशभर में मानसून की गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं, जिसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। पहाड़ो से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। खेतों में पानी भरने के कारण किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। वहीं पहाड़ी राज्यों में हो रहे भूस्खलन से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच मानसून की विदाई से पहले मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 20 घंटे के भीतर 23 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी तूफान मुश्किलें बढ़ाएगा। वहीं पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का आक्रामक प्रहार देखने को मिल सकता है।

23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट

कल 14 सितंबर को देश के 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 20 घंटे के अंदर हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान,  उत्तराखंड,  हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा, असम, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग का नया अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी विदर्भ के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से  आज 13 सितंबर को कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश होगी।

वहीं 14 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में और 13-14 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही 13 सितंबर को गुजरात क्षेत्र और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं बहुत ज़्यादा भारी बारिश होने की भी संभावना है।

Related posts

हरियाणा में कहर बरपा रही गर्मी, जानें मौसम का हाल

Voice of Panipat

Weather Forecast: हरियाणा में कल 11 सितंबर से फिर लौटेगा मानसून, इन जिलों में अगले 2 दिन होगी झमाझम बारिश  

Sahab Ram

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश, देखें पूर्वानुमान

Sahab Ram

Leave a Comment