September 13, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा ओपन बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देना हुआ महंगा, जानें अब कितनी होगी फीस ?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से ओपन के जरिए कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने की सोच रहे स्टूडेंट्स को फीस बढ़ोतरी के रुप में तगड़ा झटका लगा है। HBSE के एक अधिकारी ने बताया कि ओपन बोर्ड के परीक्षार्थियों की फीस में तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है।

फीस बढ़ोतरी का झटका

उन्होंने बताया कि नए सत्र से 12वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म के 3500 रुपए देने होंगे। पहले 12वीं की फीस 1350 रुपए व 10वीं की 1200 रुपए थी। इसके साथ नियमित विद्यार्थियों की फीस भी बढ़ाने की तैयारी है। बता दें कि ओपन बोर्ड के तहत हर साल करीब 30 हजार विद्यार्थी परीक्षा देते हैं।

शिक्षा बोर्ड की ओर से हर साल 10वीं और 12वीं की दो तरह की परीक्षाएं ली जाती हैं। एक नियमित (स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी) और दूसरी ओपन बोर्ड (स्कूल में नियमित रूप से न जाने वाले विद्यार्थी)। नियमित परीक्षा में हर साल लगभग 5 लाख बच्चे शामिल होते हैं।

शिक्षा बोर्ड ने अतिरिक्त विषय का देने के भी 400 रुपए प्रति विषय परीक्षा शुल्क कर दिया है। पहले यह फीस 200 रुपए निर्धारित थी। साथ ही बोर्ड ने नियमित विद्यार्थियों की फीस भी बढ़ाने के लिए तैयारी कर ली है।

Related posts

BIKE व CAR चोर गिरोह का 1 आरोपी गिरफ्तार, PANIPAT की इतनी वारदातो का हुआ खुलासा

Voice of Panipat

पानीपत में 16 और 21 साल के युवक-युवती साधु-साध्वी बनेंगे

Voice of Panipat

PANIPAT में युवती को भगा ले गया युवक

Voice of Panipat

Leave a Comment