September 13, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

करनाल NDRI के विज्ञानियों ने रचा नया इतिहास, देश में पहली बार IVF से हुआ बद्री बछिया का जन्म

हरियाणा की पावन धरा से एक और नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। यहां देश की पहली बार इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक की मदद से बद्री नस्ल की एक स्वस्थ बछिया का जन्म हुआ है।

आइसीएआर-नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) के विज्ञानियों की इस सफलता को उत्तराखंड की इस स्थानीय नस्ल के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बद्री नस्ल की गायों की संख्या लगातार घट रही है और यह प्रजाति संरक्षण की जरूरत वाली नस्लों में शामिल है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, बछिया का जन्म शुक्रवार को NDRI के अकादमिक डेयरी फार्म में हुआ। साहीवाल गाय ने पंतनगर में 11 सितंबर की सुबह 03:10 बजे बछिया को जन्म दिया। बद्री उत्तराखंड की देसी पशु नस्ल है और राज्य पशु का दर्जा प्राप्त है।

इसके लिए बद्री नस्ल की गाय से लिए गए अंडाणु को प्रयोगशाला में बद्री सांड के वीर्य से फर्टिलाइज कर भ्रूण तैयार किया गया। इसके बाद इस भ्रूण को शाहीवाल नस्ल की गाय में प्रत्यारोपित किया गया, जिसने सरोगेट मां के तौर पर बछिया को जन्म दिया। इस परियोजना में करनाल स्थित आइसीएआर-नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट और पंतनगर स्थित जीबी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलाजी ने उत्तराखंड बायोटेक्नोलॉजी काउंसिल की मदद से काम किया गया था।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर इस दिन चलेगी स्पेशल बसें, होगा इतना किराया

Voice of Panipat

Haryanaके इन 5 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Voice of Panipat

बिना लाइसेंस के चल रहा था क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर किया सील, दवाईयां भी बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment