31.1 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के फरीदाबाद में सफाई कर्मचारी यूनियन नेता गिरफ्तार, जानें क्या है वजह ?

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने सफाई कर्मचारी यूनियन के एक नेता को गिरफ्तार किया। सफाई कर्मचारी यूनियन नेता पर मंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, सरकारी काम में बाधा और गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

क्या है मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद थाना सेक्टर 17 की पुलिस ने आदर्श कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। दरअसल बीते 5 सितंबर को सेक्टर-16 स्थित हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री के कार्यालय के सामने बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन किया गया।

पुलिस के मुताबिक इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकारी काम में बाधा डाली और सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में तहसीलदार फरीदाबाद सुमेर सिंह की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता अनिल कुमार को आरोपी बनाया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद अनिल कुमार को फरीदाबाद की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी अनिल कुमार को कंडीशनल बेल यानी शर्तों के साथ जमानत दे दी। कोर्ट ने साफ कहा कि आरोपी आगे किसी भी धरना-प्रदर्शन में प्रत्यक्ष या किसी अन्य माध्यम से शामिल नहीं होगा। अदालत की शर्त के अनुसार अगर आरोपी भविष्य में धरना-प्रदर्शन में शामिल होता है, तो उसकी जमानत रद्द की जा सकती है।

Related posts

बहु ने अपने ही पिता के साथ मिलकर रची थी सास को मारने की साजिश, आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ

Voice of Panipat

  आज भूलकर भी न करे ये काम, वरना नही मिलेगा फल

Voice of Panipat

आगर आप क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं शॉपिंग, तो जानें कितना लगता है टैक्स

Voice of Panipat

Leave a Comment