September 13, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के युवक की रातों रात चमकी किस्मत, 210 रुपए के लॉटरी टिकट पर जीते 3 लाख

हरियाणा के सिरसा के रहने वाले एक युवक की किस्मत ऐसी चमकी कि वह रातों रात लखपति बन गया। फाजिल्का शहर के बाजार में युवक ने 210 रुपये की लॉटरी का टिकट खरीदा था। जिसके बाद अब उसे 3 लाख का इनाम मिला है। लॉटरी जीतने वाले युवक ने मिठाई बांटकर इसकी खुशी मनाई।

सिरसा जिले के रहने वाले भीम सिंह ने ये लॉटरी जीती है। भीम ने बताया कि वह अपनी बुआ के घर रिश्तेदारी में फाजिल्का आया था। यहां वह बुआ के बेटे के साथ बाजार घूमने निकला। इसी दौरान उसने गुंबर लॉटरी एजेंसी से पहली बार 210 रुपए का लॉटरी टिकट खरीदा था।

उसकी किस्मत ने उसका साथ दिया और टिकट नंबर 50621 पर तीन लाख रुपए का दूसरा इनाम निकल आया। लॉटरी में तीन लाख जीतने पर भीम बेहद खुश है। खुशी में उसने और लॉटरी विक्रेता ने ढोल पर नाचकर जश्न मनाया और लोगों को लड्डू भी बांटे।

Related posts

HARYANA में 25 मई तक ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी, सरकार ने जारी किए आदेश

Voice of Panipat

दीवाली पूजा के दौरान एक की परिवार मे 6 लोगो को मारी गोली, 1 की मौत

Voice of Panipat

हरियाणा में शिक्षा विभाग की सख्ती, एडमनिशन स्क्रीनिंग करने पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना

Voice of Panipat

Leave a Comment