33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

HARYANA के हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, CM मनोहर लाल ने कही ये बात, पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (सोनम)- CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि प्रदेश में डॉक्टरों की मांग को पूरा करने के लिए हर जिले में एक मेडीकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 2500 डॉक्टर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए MBBS की सीटें बढा कर 1685 की गई हैं जो 2014 में 700 थी।

मुख्यमंत्री पंचकूला में हरियाणा मेडीकल काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित डॉक्टर्स डे अवार्ड समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने 75 वर्ष से अधिक आयु के 90 डॉक्टरों को वटवृक्षपुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी समारोह में मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि अब हरियाणा के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर काम कर रही हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में डॉक्टरों की मांग को पूरा करने के लिए हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है उन्होंने बताया कि उनकी सरकार का हर वर्ष ढाई हजार डॉक्टर तैयार करने का लक्ष्य है तथा जिसके लिए एमबीबीएस की सीटों को भी बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए की है। साथ ही इसकी जानकारी हरियाणा सरकार ने ट्विटर के माध्यम से भी साझा की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का महिलाओं को तोहफा

Voice of Panipat

अश्लील हरकत करने का किया विरोध तो महिला पर डाला गर्म तेल.

Voice of Panipat

हरियाणा भाजपा की दिग्गज नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमला वर्मा का निधन

Voice of Panipat