34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, राशन डिपो पर इस तारीख तक मिलेगा सरसों तेल

हरियाणा के चरखी दादरी जिले से राशनकार्ड धारकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। यहां जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अगस्त महीने का बकाया सरसों तेल सितंबर यानी इसी महीने वितरित किया जाएगा।

इस तारीख तक मिलेगा सरसों तेल

संजीव कुमार ने बताया कि पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी डिपो धारक से 15 सितंबर तक सरसों तेल हासिल कर सकते हैं। लाभार्थियों को पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर इसका लाभ मिलेगा। यानी आप आखिरी तारीख का इंतजार किए बगैर जितना जल्दी राशन डिपो पर पहुंचेंगे, सरसों तेल मिलने की संभावना उतनी ही मजबूत बनी रहेगी। विभाग द्वारा राशन डिपो पर सरसों तेल के वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि राशन वितरण से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए लाभार्थी शिकायतकर्ता जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा टेलिफोन नंबर 01250-295501 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। मुख्यालय स्थित राज्य उपभोक्ता सहायता केंद्र के निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087 अथवा बीएसएनएल नंबर 1967 पर भी राशन वितरण संबंधी शिकायतें दर्ज करवाई जा सकती हैं।

Related posts

बदमाशों व पुलिस में हुई मुठभेड़, अस्पताल में बंदी को छुडवाने आए थे नौ बदमाश,

Voice of Panipat

कई दिनों से गुमसुम था युवक, आ गई बुरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा के सिविल अस्पतालों में कई गड़बड़ियां आई सामने

Voice of Panipat

Leave a Comment