36.4 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
India News

मयूर विहार से दिल्ली एम्स का सफर होगा बेहद आसान, जल्द शुरू होगा ये नया फ्लाईओवर

देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्लीवासियों को इसी महीने एक नए एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है।

बता दें कि राजधानी क्षेत्र में मयूर विहार के पास बारापुला Phase- 3 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह फ्लाईओवर मयूर विहार Phase- 1 को सराय काले खां और आगे साउथ दिल्ली के एम्स से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर को इसी महीने यानी सितंबर में वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसका उद्घाटन करेंगी। अब इस एलिवेटेड कॉरिडोर के आखिरी दौर की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है।

PWD द्वारा इसके विभिन्न स्पैन पर 250 टन से अधिक वजन वाले भारी ट्रकों को चलाकर ‘लोड बेयरिंग टेस्ट’ करेगा. लगभग चार दिनों तक चलने वाले इस टेस्ट का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पुल भारी ट्रैफिक का वजन सुरक्षित रूप से उठा सकता है या नहीं। जिसके बाद इसके उद्घाटन की तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि, 17 सितंबर उद्घाटन की तारीख फाइनल हो चुकी है।

बारापुला फ्लाईओवर पर फिलहाल एम्स से सराय काले खां तक सिग्नल मुक्त सफर चल रहा है. एम्स के पास से शुरु होने वाले इस फ्लाईओवर का एक हिस्सा सराय काले खां जबकि दूसरा डीएनडी पर समाप्त होता है. बारापुला के तीसरे फेज में सराय काले खां से मयूर विहार तक लगभग साढ़े 3 किलोमीटर हिस्से का विस्तार किया गया है. इसके तैयार होने से एम्स से मयूर विहार तक इसकी कुल लंबाई 9 किलोमीटर हो गई है.

एम्स के लिए आसान बनेगा सफर

बता दें कि 2014 में शुरू हुई इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 2016 में इसके निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखाई गई थी। फिलहाल इसी महीने इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर वाहनों के आवागमन को शुरू करने का पूरा मन शासन और प्रशासन दोनों ने बना लिया है। इसके शुरू होने से ईस्ट दिल्ली से साउथ दिल्ली और साउथ दिल्ली से ईस्ट दिल्ली के बीच का सफर बेहद आसान हो जाएगा।

अभी तक मयूर विहार से दिल्ली एम्स, सराय काले खां और अक्षरधाम तक की दूरी तय करने में भारी ट्रैफिक जाम के चलते लोगों के पसीने छूट रहे हैं। कुछ मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो रहा है। बरसात के दिनों में तो ट्रैफिक जाम की स्थिति और ज्यादा भयावह हो जाती है। ऐसे में इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लोगों को बड़े स्तर पर ट्रैफिक जाम से राहत पहुंचेगी।

सिग्नल फ्री फ्लाईओवर होने की वजह से मयूर विहार से लोग सीधा दिल्ली एम्स तक जा सकेंगे. एंबुलेंस भी ईस्ट दिल्ली से साउथ दिल्ली और साउथ दिल्ली से ईस्ट दिल्ली तक आसानी से आवागमन कर सकेगी। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से दिल्ली की जनता को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा जिससे उनके लिए ट्रैफिक जाम से परे आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।

Related posts

खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई स्पेशल ट्रेन

Voice of Panipat

मोबाइल चोरी के शक में हुई थी युवक की ह*त्या, जानें क्यों 6 महीने बाद पुलिस को खोदनी पड़ी कब्र?

Voice of Panipat

दिल्ली में G-20 समिट में कुल इतने देश शामिल होगें, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment