34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब जींद तक चलेगी लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन

हरियाणा के जींद जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे ने लुधियाना-जाखल के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन का जींद तक विस्तार कर दिया है।

इस ट्रेन के जींद तक आने से जिले के लोगों को लुधियाना और जाखल के लिए आवागमन करने में बेहद आसानी हो जायेगी। रेलवे की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।

यह रहेगा शेड्यूल

11 सितंबर से ट्रेन नंबर 54054, शाम साढ़े 6 बजे लुधियाना स्टेशन से रवाना होकर रात 09.40 बजे जाखल पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद 10.25 बजे नरवाना, 10.40 बजे उचाना और रात करीब साढ़े 11 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में 12 सितंबर से ट्रेन नंबर 54053, सुबह 03.40 बजे रवाना होकर 04.02 बजे उचाना, 04.16 बजे नरवाना, 04.47 बजे टोहाना, 05.10 बजे जाखल और सुबह साढ़े 8 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

जींद जिले तक ट्रेन का विस्तार होने से क्षेत्र के लोगों को बड़े स्तर पर फायदा पहुंचेगा। जींद से व्यापार के लिए लुधियाना आवागमन करने वाले व्यापारियों को फायदा पहुंचेगा। वहीं, जींद से लुधियाना की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा का लाभ मिलेगा।

Related posts

HARYANA में कल शपथग्रहण समारोह, आएंगे 37 मुख्यमंत्री, 2500 बसें बुक

Voice of Panipat

हाइवा ट्रक व रोडवेज बस की हुई भीषण टक्कर, 1 की मौत अन्य घायल

Voice of Panipat

PANIPAT सहित 8 नगर निगमों में जल्द होने जा रहे है चुनाव

Voice of Panipat

Leave a Comment