34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए 1129 करोड़ रुपये

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की है। सीएम ने डीबीटी के जरिए लाभ राशि लाभार्थियों के खातों में डाली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा आज विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1890 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट द्वारा हस्तांतरित की जा रही है।  

उन्होनें बताया कि विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 6,841 लाभार्थियों के खातों में 1,129 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि डाली गई।

इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल है। सीएम ने कहा हमने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए प्रोएक्टिव मॉडल को अपनाया। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा है। यह भुगतान हमारी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

सीएम ने कहा आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त भी जारी की गई है। इस योजना के तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि डाली गई।

इसे मिलाकर अब तक 11 किस्तों में 2, 254 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी। वहीं दयालु योजना के तहत 4 हजार 520 परिवारों को 168 करोड़ 13 लाख 21 हजार रुपए की सहायता राशि की प्रदान की गई।

इनमें दयालु योजना- 2 के 70 परिवार भी शामिल है। आज जारी की गई राशि को मिलाकर 3320 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी  है।

मुख्यमंत्री ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को 311.25 करोड रुपए जारी किए। यह पहले प्रोत्साहन राशि ई कुबेर के माध्यम से जारी की गई।

सीएम ने बताया कि प्रोत्साहन राशि का 50% सात कार्य दिवसों के भीतर अग्रिम रूप से जारी किया जाएगा। शेष 50% पात्र प्रोत्साहन राशि आवेदन की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद 45 कार्य दिवसों के भीतर जारी की जाएगी।

वहीं HEEP के तहत 539 लाभार्थियों को 45.44 करोड रुपए की राशि जारी की गई। LWR के तहत चार लाभार्थियों को 9.29 करोड़ रुपये, जबकि हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति के तहत 16 लाभार्थियों को 144.16 करोड रुपए की राशि जारी की गई है।

प्लग एंड प्ले योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 24.53 करोड रुपए और आत्मनिर्भर टेक्सटाइल नीति के तहत 98 लाभार्थियों को 65.18 करोड रुपए प्रदान किए।

पदमा के तहत दो लाभार्थियों को 20.54 करोड रुपए, जबकि MSE क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत एक क्लस्टर के विकास के लिए 2.11 करोड रुपए की राशि जारी की गई है।

इसके अलावा भावांतर भरपाई योजना के तहत 6,177 किसानों को 49 करोड़ 89 लाख रुपए की भावांतर राशि भेजी गई है। यह राशि आलू, फूलगोभी और शहद के किसानों के लिए जारी की गई है।

इसमें आलू की फसल के लिए 6 हजार 12 किसानों को 48 करोड़ 9 लाख रुपए शामिल है।  फूल गोभी के लिए 99 किसानों को 46 लाख 76 हजार रुपए दिए गए। वहीं शहद के लिए 66 किसानों को एक करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपए की राशि भेजे गए है।

आलू की राशि अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला के सब्जी उत्पादक किसानों को जारी की गई है। फूल गोभी की राशि अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के सब्जी उत्पादक किसानों, और शहद की राशि अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर के मधुमक्खी पालकों  के लिए जारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा आज जारी की गई राशि को मिलाकर अब तक 45 हजार 764 किसानों को 246 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है।

इसके अलावा आज हर घर हर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख बहनों के बैंक खातों में जुलाई माह की 19 करोड़ 68 लाख रुपए की सब्सिडी डाली गई है। इस योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 500 रुपए में मिल रहा है गैस का सिलेंडर। आज की राशि मिलाकर कुल 359 करोड़ 82 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।

Related posts

PETROL-DIESEL के दामों में नहीं हुआ कोई इजाफा, पढ़िए आपके शहर के दाम

Voice of Panipat

HARYANA सरकार का बड़ा एलान, इन लोगों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार पेंशन

Voice of Panipat

नेशनल हाईवे पर बढ रहे हादसों पर रोक लगाने को लेकर हुई रोड सेफ्टी की बैठक, दिए ये निर्देश

Voice of Panipat

Leave a Comment