हरियाणा की महिलाओं और बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Lakshmi Yojana) की 11वीं किस्त जारी कर दी है।
इस योजना के तहत हरियाणा(Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(Cm Nayab Singh Saini) ने लाभार्थी महिलाओं और बेटियों के खाते में 2100 रुपये ट्रांसफर किए है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(Cm Nayab Singh Saini) ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना(Lado Lakshmi Yojana) की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहनों-बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपए डाले गए हैं। सीएम ने बताया कि अब तक लाडो लक्ष्मी योजना की 11 किस्तों में 2,254 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपए की राशि DBT के जरिए ट्रांसफर की।
इसमें लाडो लक्ष्मी योजना के अलावा हर घर गृहिणी योजना के लिए 5 लाख लाभार्थियों को 19.68 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। वहीं भावांतर भरपाई योजना के तहत 49.89 करोड़ और दयालु स्कीम के तहत प्रदेश के लगभग 4,520 लाभार्थियों के खाते में 168.13 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं। इसके साथ ही उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को 311.25 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की गई।

