34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia News

DECEMBER महीने में 12 दिन तक रहेंगे बैंक बंद, पढिए लिस्ट

वायस ऑफ पानीपत (सोनम)- दिसंबर महीना जो कि साल का अंतिम महीना होता है वो अब शुरू होने वाला है। ऐसे में महीने की शुरुआत से ही आपको यह जान लेना चाहिए कि दिसंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। यदि कोई जरूरी काम है तो आप इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही करे। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दिसंबर 2021 के महीने में बैंकों में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है। आरबीआई की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार दिसंबर महीने में देश के सभी सरकारी और निजी बैंक 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे। 12 छुट्टियों में से 6 छुट्टियां शनिवार और रविवार की है।

अब आपको पूरे दिसंबर महीने की लिस्ट लिस्ट बताते हैं जिसमें 12 दिन बैंर बंद रहेंगे। सबसे पहले 3 दिसंबर- गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व पर बैंकों का कामकाज बंद रहेगा। 5 दिसंबर- साप्ताहिक अवकाश, 11 दिसंबर- महीने का दूसरा शनिवार, 12 दिसंबर- साप्ताहिक अवकाश, 18 दिसंबर- You So So Tham की पुण्यतिथि के मौके पर मेघालय में बैंक बंद रहेंग 19 दिसंबर- साप्ताहिक अवकाश, 24 दिसंबर- क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बैंक बंद रहेंगे, 25 दिसंबर- क्रिसमस और महीने का चौथा शनिवार होने से बैंकों का कामकाज बंद रहेगा, 26 दिसंबर- साप्ताहिक अवकाश, 27 दिसंबर- क्रिसमस उत्सव के लिए आइजोल (मिजोरम) में बैंक बंद रहेंगे, 30 दिसंबर- शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे, 31 दिसंबर- नए साल की पूर्व संध्या के मौके पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि RBI इन छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

राजौंद पूंडरी हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, 6 की मौत अन्य घायल

Voice of Panipat

कैथल होटल में पुलिस की छापेमारी, करनाल बाईपास पर 3 युवक और युवतियाँ संदिग्ध हालत में पकड़े ..

Voice of Panipat

PANIPAT:- कोर्ट से 17 साल की किशोरी का हुआ अपहरण, गांव का ही युवक ले गया साथ

Voice of Panipat