34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

दोस्तों में रौब दिखाने के लिए रखता था पिस्तौल, अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर समेत आरोपी काबू

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- CIA-1 टीम ने मंजीत निवासी जाटल को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। सीआइए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी एक टीम गश्त के दौरान लाल बत्ती चौक असंध रोड पर मौजूद थी। पुलिस टीम को सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देख भागने लगा तो पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया।

वहीं युवक तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुई। आरोपित ने अपना नाम मंजीत निवासी जाटल बताया। उसने बताया कि दोस्तों में रौब दिखाने के लिए वो उक्त अवैध देसी पिस्तौल अपने पास रखता था। आरोपित को पुलिस ने अदालत पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया है।

TEAM VOIC OF PANIPAT

Related posts

“आम” खिलाकर ऐसे लूटा ज्वलर को,पढ़कर हो जाएगे हैरान

Voice of Panipat

भारत जापान समिट 2026: अमेरिकी डॉलर की छुट्टी, अब रुपये-येन में होगा कारोबार..

Voice of Panipat

कंपनी कर्मचारी को बंधक बनाकर की लूटपाट, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Voice of Panipat