September 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के छात्रों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब इलेक्ट्रिक AC बसों में भी कर सकेंगे फ्री सफर

हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने स्टूडेंट्स के हित में एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है। परिवहन विभाग की बसों में जहां स्टूडेंट्स को बस पास की सुविधा उपलब्ध कराकर फ्री यात्रा का लाभ दिया जा रहा है तो ठीक उसी तर्ज पर अब शहरों में संचालित होने वाली इलेक्ट्रिक बसों में भी स्टूडेंट्स को फ्री यात्रा का लाभ देने का फैसला लिया गया है।

आवागमन होगा आसान

गांवों से शहरों में पढ़ने आने वाले स्टूडेंट्स को प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक AC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा दी है। इससे स्टूडेंट्स के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित स्कूल-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में आवागमन करना आसान हो जाएगा। उन्हें महंगे ऑटो- रिक्शा किराए के बोझ से छुटकारा मिलेगा।

अंबाला कैंट बस स्टैंड इंचार्ज ने बताया कि शहर में संचालित ग्रीन इलेक्ट्रिक बसों में स्टूडेंट्स को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे रोजाना आवागमन करने वाले स्टूडेंट्स को विशेष तौर पर राहत पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक के आदेशानुसार स्टूडेंट्स को इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं, जिससे गर्मी के मौसम में स्टूडेंट्स आरामदायक सफर का मजा उठा सकेंगे।

बस पास पर मिलेगी सुविधा

बस स्टैंड इंचार्ज ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में बनने वाले बस पास के माध्यम से स्टूडेंट्स इस मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहले हरियाणा रोडवेज की साधारण श्रेणी की बसों में ही स्टूडेंट्स को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलता था लेकिन अब शहरों में संचालित हो रही इलेक्ट्रिक बसों में भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

Related posts

आईएमए ने आयुष्मान भारत उपचार को निलंबित करने की चेतावनी दी,हरियाणा में 500 करोड़ रुपये से अधिक बकाया

Voice of Panipat

HARYANA पुलिस रोड सेफ्टी फंड खर्चने में फिसड्‌डी

Voice of Panipat

पानीपत में फिर हुई चोरी, दुकानदार को बातो में उलझाकर किया हाथ साफ, वारदात CCTV में कैद

Voice of Panipat

Leave a Comment