August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

शंभू बॉर्डर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में  सुनवाई  

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- किसान आंदोलन की वजह से पिछले 10 महीने से बंद शंभू बॉर्डर के मसले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.. सुनवाई के दौरान हाई पावर कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट भी सौंपी जाएगी..  यह भी संभावना है कि पिछले 22 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल पर भी सुनवाई हो…

आपको बता दे इससे पहले 13 दिसंबर को सुनवाई हुई थी जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर तुरंत खोलने का आदेश देने से इनकार कर दिया था और हाई पावर कमेटी को निर्देश दिए थे कि वह किसानों को समझाए कि अपना प्रदर्शन हाईवे के बजाय कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करें या कुछ समय के लिए स्थगित करें.. इसी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जगजीत डल्लेवाल की सेहत पर भी चिंता जताई थी और पंजाब सरकार को निर्देश दिया था कि उन्हें तुरंत मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई जाए..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ट्रेन से सफर करने वालों को मिलेगी राहत, 2 साल बाद इन रूटों पर हुआ संचालन

Voice of Panipat

HARYANA के 33 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट, 10 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Voice of Panipat

9वीं से 12वीं के स्कूल 16 से खुलेंगे, छठी से 8वीं की कक्षाएं 23 से लगेंगी

Voice of Panipat