September 14, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा के हिसार में पूर्व सरपंच की हत्या, कहासुनी के बाद बेटे ने सिर में मारी रॉड

हरियाणा के हिसार में पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई। यहां चंदन नगर में कहासुनी के बाद बेटे ने ही अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पूर्व सरपंच के शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव ले जाया गया। लेकिन परिजनों को हत्या का शक हुआ, जिसके बाद उन्होनें पुलिस को इसकी सूचना दी। अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार मामला हिसार के चंदन नगर का है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय हवा सिंह के रूप में हुई है। यहां चंदन नगर स्थित मकान में खारिया गांव के पूर्व सरपंच हवा सिंह अकेले रहते थे।

बताया जा रहा है कि हवा सिंह के परिवार में लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी वजह से वह अपनी पत्नी और दो बेटों से अलग चंदन नगर में रह रहे थे। बीते रविवार रात करीब 2 बजे उनका बेटा बबलू अपने कुछ साथियों के साथ पिता के पास पहुंचा।

यहां दोनों के बीच किसी बाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बबलू ने पहले मारपीट की और फिर कथित तौर पर रॉड से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से हवा सिंह की मौत हो गई।

जिसके बाद हवा सिंह के शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव खारिया ले जाया गया। लेकिन यहां परिजनों की नजर हवा सिंह के शरीर पर लगी चोटों पर पड़ी। उन्होनें तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बालसमंद पुलिस खारिया गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

फिलहाल हत्या के कारणों और घटनाक्रम को लेकर परिजनों से पूछताछ चल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता लग पाएगी। वहीं मृतक के बेटे बबलू को लेकर कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों से पुछताछ में जुटी हुई है।

Related posts

व्यापारियों से लूटपाट करने के मामले में बदमाशों को किया गिरफ्तार.

Voice of Panipat

दिनदहाड़े दुकान पर बैठे एक युवक की 6 गोलियां मारकर ह#त्या

Voice of Panipat

पानीपत के घरो में चोरी करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment