28.8 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा के पंचकूला में गहरी खाई में गिरी अर्टिगा कार, एक युवक की मौत, 4 घायल

हरियाणा के पंचकूला स्थित मोरनी हिल्स में अर्टिगा कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

चंडीगढ़ से मोरनी घूमने गये थे 5 दोस्त
मृतक युवक की पहचान चंडीगढ़ के बहलाना गांव निवासी विशाल (19)  के रूप में ही है। बताया जा रहा है कि अर्टिगा गाड़ी में सवार 5 दोस्त चंडीगढ़ से मोरनी घूमने आए थे। देर रात वापसी के दौरान मांदना गांव के पास मोड़ पर अचानक कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

एक युवक की मौत, 4 घायल
हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चार अन्य साथी सुबजीत, राहुल शर्मा, शैंकी, और  कुवार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस के SHO रामपाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक विशाल के शव को कब्जे में लेकर पंचकूला के नागरिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और मामले की आगामी जांच की जा रही है।

Related posts

PANIPAT में बड़ा हा*दसा, टैंकर के नीचे दबे बाप-बेटा, हुई मौत

Voice of Panipat

हरियाणा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो की मौत, तीन घायल

Sahab Ram

पानीपत के सिवाह मे बड़ा हा#दसा, दोस्त को बचाने के लिए डू#ब गए 2 दोस्त, तीसरा बचा

Voice of Panipat

Leave a Comment