Haryana News: हरियाणा के नारनौल सिटी थाने में मंगलवार देर रात हुए हंगामे के बाद एक्सीक्यूटिव हेड कॉन्स्टेबल (EHC) संजय को सस्पेंड और SHO वीरेंद्र सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला ?
नारनौल सिटी थाने के हेड कॉन्स्टेबल संजय पर गंभीर आरोप लगे है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे बड़ा बाग मोहल्ले के लोगों ने सिटी थाने को घेर लिया और थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि हेड कॉस्टेबल संजय बाग मोहल्ले में दूध लेने जाता था।
लोगों ने एक्सीक्यूटिव हेड कॉन्स्टेबल (EHC) संजय पर चिट्टा बेचने और नशा करने का आरोप लगाया। इस दौरान SHO वीरेंद्र सिंह ने कहां थाने के बाहर प्रदर्शन करने वालो लोगों ने खुद शराब पी हुई थी। अगर पुलिसवाले का मेडिकल होगा तो हंगामा करने वालों का भी मेडिकल होना चाहिए।
करीब 40 मिनट तक थाने में खूब बवाल हुआ। जिसके बाद कुछ पुलिसवालों ने हेड कॉन्स्टेबल का मेडिकल कराने का आश्वासन देते हुए लोगों को वापस भेज दिया। मंगलवार रात ही ये मामला महेंद्रगढ़ SP दीपक कुमार के संज्ञान में पहुंचा।
उनके आदेश पर हेड कॉन्स्टेबल संजय का मेडिकल हुआ। बुधवार को आई रिपोर्ट में शराब की पुष्टि हुई। इसके बाद SP ने हेड कॉन्स्टेबल के सस्पेंशन के आदेश जारी कर दिए है। वहीं SHO वीरेंद्र सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है।
अब अनिल कमांडो को नया एसएचओ बनाया गया है। वहीं इस पूरे मामले में DSP भारत भूषण का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में ईएचसी संजय शराब पीने की पुष्टि हुई। हालांकि नशे बेचने के आरोपों की अभी जांच की जा रही है। जांच में यदि कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

