34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryana Crime

हरियाणा में शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा के सोनीपत में शादी के चार महीने बाद विवाहिता ने बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर विवाहिता के शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इसी साल मई के महीने में हुई थी शादी
मृतका की पहचान गांव बुटाना निवासी 30 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। इस मामले में सोनीपत के गांव बिधलान के रहने वाले नरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है। नरेंद्र ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी इसी साल 14 मई 2026 को गांव बुटाना निवासी नीरज उर्फ श्रीभगवान के साथ हुई थी।

भाभी के साथ चल रहा था पति का अवैध संबंध
नरेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके जीजा नीरज का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जब उसकी बहन ने इसका विरोध किया तो नीरज ने उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि शादी के बाद प्रियंका को केवल उसका पति ही नहीं, बल्कि उसकी भाभी, मामा और मामी भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से प्रियंका ने ये कदम उठाया।

कमरे में विवाहिता ने लगाया फंदा
बीते रविवार को प्रियंका ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कमरे में प्रियंका ने फंदा लगाया था, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे को खोला और विवाहिता के शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल बरोदा थाना पुलिस ने मृतका के भाई नरेंद्र की शिकायत पर पति नीरज समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

Panipat में बिजली निगम का CA रंगे हाथो पैसे लेते गिरफतार

Voice of Panipat

पानीपत:- पुलिस ने देसी पिस्टल सहीत 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का एक्सीडेंट, 11 साल की भांजी की मौत और 7 घायल

Voice of Panipat