Haryana Roadways: हरियाणा के पानीपत जिले के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन ने पानीपत से सिरसा के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इससे पानीपत और हिसार से सिरसा जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। पानीपत से सिरसा जाने वाली ये पहली बस है। बस पानीपत से हिसार होते हुए सिरसा जाएगी। वाया सफीदों, जीन्द, नारनौंद, हांसी, अग्रोहा, फतेहाबाद, डिंग मोड।
ये रहेगा समय और रूट
बस सुबह 4:50 बजे पानीपत से निकलेगी। इसके बाद सफीदों से सुबह 5:45, जीन्द से सुबह 6:35, हाँसी से सुबह 8:00 बजे, हिसार से सुबह 8:40 बजे, फतेहाबाद से सुबह 9:30 बजे चलेगी और सिरसा 10:30 बजे तक पहुंचेगी।
बस का वापसी समय कुछ इस प्रकार रहेगा।
सिरसा से सुबह 11:10
फतेहाबाद से दोपहर 12:15
हिसार से दोपहर 1:20
हाँसी से दोपहर 2:00 बजे
जीन्द से दोपहर 3:10
सफीदों से शाम 4 बजे
पानीपत पहुंच जाएगी शाम 5:00 बजे तक

